गोला गोकर्णनाथ-खीरी: दिनांक 05 सितम्बर 2026 दिन शनिवार को स्थानीय विद्यालय वि०कुं०स्मा० सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज, गोला गोकर्णनाथ-खीरी में शिक्षक दिवस की पर शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया ।
विद्यालय के प्राचार्य महेन्द्र कुमार त्रिपाठी एवं बालिका विभाग की प्राचार्या मधु त्रिपाठी ने शिक्षक व शिक्षाविद् डॉ राधाकृष्णन के चित्र का माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया । इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाओं नीरज मिश्रा, अंजना रंजन , वीणा तिवारी एवं शिक्षक श्री महेन्द्र नाथ पाठक अपने विचार व्यक्त किये
तत्पश्चात उप प्रधानाचार्य कौशल किशोर मिश्रा ने में इस गौरवशाली दिन पर कहा कि शिक्षको पर भावी पीढ़ी को संवार कर राष्ट्रनिर्माण का बहुत बढ़ा दायित्व है वह अपने उत्तरदायित्व का पूर्णत निर्वहन करके राष्ट्र को विकसित बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग कर सकते है। इस अवसर पर बालिका विभाग की प्राचार्या श्रीमती मधु त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रनिर्माण में शिक्षक, शिक्षिकाओं का विशिष्ट स्थान है ।
एक शिक्षक की ज़िम्मेदारी बहुआयामी होती है छात्रों को केवल विषय-वस्तु का ज्ञान के अलावा उनमें कौशल और दक्षता विकसित करने की आवश्यकता होती है। यदि शिक्षक विद्यार्थियों के लिए विषयवस्तु को सुलभ बनाते हैं , तो विद्यार्थी कक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। विद्यालय के प्राचार्य महेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा की श्रेष्ठ शिक्षक वही जो अपने आचरण व व्यवहार से शिक्षा देता है।कार्यक्रम के अंत में शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया ।
