उत्तर प्रदेश: बहराइच के कैसरगंज तहसील क्षेत्र के तराई बेल्ट के मझारा तौकली और बौडी सहित आधा दर्जन मजरे अज्ञात वन्य जीव के आतंक से दहशत में हैं। ग्रामीण रातभर पहरा देकर अपने परिवार की सुरक्षा कर रहे हैं। बीते दिनों इस आदमखोर वन्य जीव के हमले में दो बच्चियों की मौत हो चुकी है, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक वृद्धा और एक युवा महिला का इलाज चल रहा है। प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. राम सिंह यादव ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में वन विभाग और पुलिस की टीमें सक्रिय हैं। ड्रोन कैमरों से लगातार गश्त की जा रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पगचिन्हों की जांच कर वन्य जीव की पहचान की जा रही है, ताकि जल्द से जल्द उसे पकड़ा जा सके और आगे कोई जनहानि न हो।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...