उत्तर प्रदेश: आगरा के एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में बिजली समस्या के समाधान को लेकर भाजपा विधायक डॉ. धर्मपाल द्वारा कराए गए 50 करोड़ की लागत से विकास कार्यों पर रविवार को होटल राष्ट्रदीप में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। पत्रकारों को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि एत्मादपुर क्षेत्र लंबे समय से बिजली की समस्या से जूझ रहा था, जिसे विधायक धर्मपाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के सहयोग से दूर किया है। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में अब सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हुई है। विधायक धर्मपाल ने बताया कि बीते तीन वर्षों में बिजली ढांचे को मजबूत करने के लिए 50 करोड़ रुपये अवमुक्त किए गए। आने वाले वित्तीय वर्ष में क्षेत्र के कई गांवों में दर्जनों नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही 11 हजार और 33 हजार केवी विद्युत लाइनों पर कैपेसिटर लगाए जाएंगे, जिससे वोल्टेज समस्या और ट्रिपिंग की परेशानी कम होगी। उन्होंने कहा कि यह कार्य जनता को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
आगराः एत्मादपुर में 50 करोड़ की लागत से दूर हुई बिजली समस्या, नए ट्रांसफार्मर और कैपेसिटर लगेंगे
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...