पूरे देश में मनाया जा रहा हरियाली तीज का पर्व 

Delhi: पूरे देश में आज हरियाली तीज मनाई जा रही है, आज बड़ी संख्याओं में सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना लेकर यह व्रत करेंगी जबकि व्रत का पारण दूसरे दिन यानी 28 जुलाई को किया जाएगा। इसे भगवान शिव और मां पार्वती के पुनर्मिलन के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। यह व्रत विवाहित महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर करती हैं, वहीं कन्याएं सुयोग्य और काबिल जीवनसाथी की मनोकामना लेकर इस पर्व को मनाती हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं सभी 16 श्रृंगार करके महादेव और मां पार्वती की पूजा करती हैं। 
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts