उत्तर प्रदेश में बाघों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है:- डॉ अरुण कुमार सक्सेना, वन एवं पर्यावरण मंत्री

Uttar Pradesh: वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने बरेली में कहा कि उत्तर प्रदेश में बाघों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने बताया कि आज राज्य में बाघों की संख्या 222 हो गई है, जबकि 2018 में यह संख्या केवल 175 थी। इसके अलावा, प्रदेश को टाइगर संरक्षण के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार भी मिल चुका है। वन एवं पर्यावरण मंत्री ने बताया कि लखीमपुर खीरी में 135, पीलीभीत शाहजहांपुर में मिलाकर 63 है, वहीं चित्रकूट में 4 बाघ हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बाघों के साथ अन्य वन्य जीवों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है, जिससे प्रदेश का वन्यजीव संरक्षण सफल हो रहा है।

Related posts