उप-राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी पी राधाकृष्णन ने संसद भवन में अपना नामांकन दाखिल किया

Delhi: राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए के उप-राष्‍ट्रपति पद के उम्‍मीदवार सी पी राधाकृष्‍णन ने संसद भवन में अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, केन्‍दीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, जे पी नड्डा, किरेन रिजिजू तथा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चिराग पासवान, जनता दल युनाइटेड के राजीव रंजन सिंह, राष्‍ट्रवादी कांगेस पार्टी के प्रफुल्‍ल पटेल सहित एनडीए गठबंधन के नेता उपस्थित थे।

नामांकन दाखिल करने से पहले सी पी राधाकृष्‍णन ने संसद भवन परिसर में प्रेरणा स्‍थल पर पुष्‍पां‍जिल अर्पित की। इस स्‍थल पर देश के प्रमुख नेताओं और स्‍वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाएं हैं। उन्‍होंने सबसे पहले राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी को नमन किया।

विपक्षी इंडिया गठबंधन ने उपराष्‍ट्रपति पद के लिए सर्वोच्‍च न्‍यायालय के पूर्व न्‍यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी को उतारा है। वे कल अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

उपराष्‍ट्रपति पद के लिए चुनाव 9 सितंबर को होगा। नाम दाखिल करने की अंतिम तिथि कल है और 25 अगस्‍त तक नाम वापस लिये जा सकते हैं। पर्चों की जांच शुक्रवार को होगी। पिछले महीने श्री जगदीप धनखड के स्‍वास्‍थ्‍य कारणों से त्‍यागपत्र देने के बाद चुनाव आवश्‍यक हो गया था।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts