उपराष्ट्रपति चुनाव: विपक्ष प्रत्याशी सुदर्शन रेड्डी ने भरा नामांकन

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति चुनाव में इंडी गठबंधन के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने आज गठबंधन के बड़े नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। बी. सुदर्शन रेड्डी ने चार सेटों में नामांकन पत्र दायर किया। प्रत्येक सेट पर उनके समर्थन में 20 प्रस्तावकों और 20 अनुमोदकों ने हस्ताक्षर किये हैं।

इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, गठबंधन के वरिष्ठ नेता शरद पवार, रामगोपाल यादव और कई अनेक नेता भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है।

नामांकन भरने से पहले बी. सुदर्शन रेड्डी ने नामांकन दाखिल करने से पहले स्वतंत्रता सेनानियों और महान नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सुप्रीम कोर्ट से रिटायर्ड जज जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी का मुकाबला एनडीए प्रत्याशी सीपी राधाकृष्णन से होगा। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 25 अगस्त तय की गई है। 9 सितंबर को मतदान होगा और उसी दिन मतों की गिनती भी की जाएगी।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts