नई दिल्ली: मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में लगातार बारिश जारी है, जिसकी वजह से कई इलाकों में जलभराव हो गया है और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में अगले 7 दिन तक अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका जताई है।

आईएमडी ने मुंबईवासियों को अनावश्यक यात्रा न करने और बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है। पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं, कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में भी अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मराठवाड़ा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना के साथ-साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई गई है।
