लखनऊ : आगरा एक्सप्रेस – वे  पर युवक की मौत ; अज्ञात वाहन के टक्कर से मौके पे मौत

उत्तर प्रदेश : (Lucknow)लखनऊ में आगरा एक्सप्रेस-वे के जीरो पॉइंट के पास देर रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह घटना पारा थाना क्षेत्र में हुई, जहां काकोरी थाना क्षेत्र के ग्राम भलिया निवासी युवक रोहित गौतम की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

घर जाते समय हुआ हादसा – 

मृतक की पहचान रोहित गौतम के रूप में हुई है। वह पेशे से मोटरसाइकिल मैकेनिक था। जानकारी के अनुसार, रोहित देर रात काम खत्म कर अपनी बाइक (UP32 GE 0895) से घर लौट रहे थे। इसी दौरान आगरा एक्सप्रेस-वे के जीरो पॉइंट के पास किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि रोहित गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पारा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच कर रही है।

Related posts