लंबे इंतजार के बाद साउथ स्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को थियेटर में रिलीज हो रही है. फिल्म की कमाई को लेकर जबरदस्त चर्चा है. एडवांस बुकिंग रिकॉर्ड तोड़ हो रही है. इसी बीच खबरें हैं कि ये फिल्म कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचने वाली है.ट्रेड मार्केट में ऐसी खबरें हैं कि ‘टॉक्सिक’ फिल्म का हिंदी वर्जन बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसा ऐतिहासिक माइलस्टोन हासिल करने वाली है जो जो अब तक कोई भी साउथ इंडियन फिल्म नहीं कर पाई है.
इससे पहले यश की फिल्म KGF 2 ने हिंदी बेल्ट में बंपर कमाई की थी. अब ‘टॉक्सिक’ को लेकर भी हिंदी बेल्ट में उनका भौकाल दिख रहा है.ट्रेड की वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक ‘टॉक्सिक’ का हिंदी वर्जन पहले दिन 30 करोड़ के आस-पास कमाई कर सकती है.हिंदी मार्केट में ‘टॉक्सिक’ अगर 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेट ओपनिग कर लेती है तो यह पहली ओरिजिनल साउथ इंडियन फिल्म होगी, जो हिंदी मार्केट में इतनी तगड़ी ओपनिंग दर्ज करेगी.
इससे पहले आदिपुरुष के अलावा तीन साउथ इंडियन फिल्मों ने हिंदी में 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेट ओपनिंग का आंकड़ा पार किया है-
बाहुबली 2: द कन्क्लूजन- हिंदी वर्जन ने 41 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था
केजीएफ: चैप्टर 2- हिंदी वर्जन ने 54 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था.
‘पुष्पा 2: द रूल- हिंदी वर्जन ने 72 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था.
लेकिन ये तीनों फिल्में ही सीक्वल थीं. मतलब साफ है कि इन फिल्मों को फ्रेंचाइजी की वजह से ज्यादा फायदा मिला.
यही वजह है कि ‘टॉक्सिक’ का 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग का टारगेट बेहद खास हो जाता है. ‘टॉक्सिक’ को लेकर बता दें कि ये किसी फिल्म का सीक्वल नहीं है और न ही इसके पास हिंदी मार्केट में पहले से बनी हुई किसी सफल फ्रेंचाइजी का सपोर्ट है।
टॉक्सिक ने एडवांस बुकिंग में की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
एडवांस बुकिंग में टॉक्सिक की अब तक 4.8 लाक टिकटें बुक हो चुकी हैं. अगर इसे कलेक्शन में बदलें तो ये फिल्म 32.21 करोड़ का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर पहले ही कर चुकी है. इसमें से हिंदी वर्जन् ने अकेले ही 16.41 करोड़ कमा लिए हैं.
32.21 करोड़ रुपये के साथ ‘टॉक्सिक’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की एडवांस बुकिंग में 30 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली 2026 की दूसरी भारतीय फिल्म बन गई है. ये एक बहुत बड़ी उपलब्धि है.
पहली फिल्म ‘धुरंधर 2’ है, जिसने प्रीमियर को छोड़कर 53 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
