आईआईएलएम एकेडमी ऑफ हायर लर्निंग, गोमती नगर, लखनऊ ने 23 अगस्त, 2025 को अपना 20वां दीक्षांत समारोह मनाया। इस दौरान पीजीडीएम और पीजीडीएम (वित्तीय प्रबंधन) बैच 2023-25 के स्नातक बैचों को डिप्लोमा और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। आईआईएलएम, लखनऊ की डीन-अकादमिक डॉ सुचिता विश्वकर्मा ने दीक्षांत समारोह की आधिकारिक घोषणा की। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, लखनऊ के कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय निदेशक अश्विनी कुमार शुक्ला, विशिष्ट अतिथि के रूप में पारले के क्षेत्रीय बिक्री प्रबंधक वरुण भल्ला और आईआईएलएम…
Read MoreDay: August 23, 2025
उत्तराखंड: भारी बारिश से देहरादून समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट
नई दिल्ली: उत्तराखंड में आज सुबह से ही मौसम खराब है। राज्य के कई हिस्सों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। राजधानी देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में तेज बौछारें देखने को मिल रही हैं, जबकि अन्य इलाकों में रुक-रुककर हल्की वर्षा हो रही है। मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए भारी से बहुत भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है। वहीं, ऊधम सिंह नगर सहित अन्य पर्वतीय जिलों के लिए यलो…
Read Moreयूपी में विदेशी नागरिकों के फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस की एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) टीम ने एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अवैध रूप से रोहिंग्या, बांग्लादेशी, नेपाली और अन्य विदेशी नागरिकों के लिए फर्जी आधार कार्ड और भारतीय पहचान पत्र बना रहा था। इस कार्रवाई में एटीएस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से फर्जी दस्तावेज बनाने में इस्तेमाल होने वाले उच्च तकनीकी उपकरण, फिंगरप्रिंट स्कैनर, लैपटॉप, मोबाइल फोन और भारी मात्रा में जाली आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और अन्य भारतीय दस्तावेज बरामद किए हैं।…
Read Moreजापान और चीन की चार दिवसीय यात्रा पर जाएंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने की 29 तारीख से जापान और चीन की चार दिन की यात्रा पर जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 और 30 अगस्त को 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। यह प्रधानमंत्री मोदी की आठवीं जापान यात्रा और जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ पहली शिखर बैठक होगी। इस यात्रा के दौरान दोनों प्रधानमंत्री रक्षा, सुरक्षा, व्यापार और अर्थव्यवस्था, प्रौद्योगिकी और नवाचार सहित विशेष रणनीतिक तथा वैश्विक साझेदारी की समीक्षा करेंगे। दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।…
Read Moreदेश आज मना रहा दूसरा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस
दिल्ली: आज देश में दूसरा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन 23 अगस्त 2023 में चन्द्रयान-तीन मिशन के विक्रम लैंडर को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में पहुंचाने और प्रज्ञान रोवर को चन्द्रमा पर ले जाने की याद में मनाया जाता है। चन्द्रमा के दक्षिण धुव्र के पास पहुंचना भारत की महत्वपूर्ण उपलब्धि है और इससे भारत चन्द्रमा की सतह पर लैंड करने वाला चौथा तथा दक्षिण धुव्र के पास पहुंचने वाला पहला देश बना। इस वर्ष के राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह का विषय है- आर्यभट्ठ से गगनयान : प्राचीन…
Read Moreनई दिल्ली: अगले महीने आयोजित होगी जी.एस.टी. परिषद की 56वीं बैठक
दिल्ली: वस्तु और सेवा कर-जी.एस.टी. परिषद की 56वीं बैठक अगले महीने की तीन और चार तारीख को नई दिल्ली में होगी। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन बैठक की अध्यक्षता करेंगी। जी.एस.टी. परिषद की पिछली बैठक पिछले वर्ष दिसम्बर में राजस्थान के जैसलमेर में हुई थी। इस दौरान वस्तु और सेवा कर से जुड़े कई निर्णय लिए गए जिनमें पोषण युक्त चावल की दर पर पांच प्रतिशत कटौती करने और पहले से पैक्ड तथा लेबल वाली वस्तुओं की परिभाषा बदलने की सिफारिश भी शामिल है।
Read Moreपिछले एक दशक में रक्षा निर्यात में लगभग 35 गुना की बढ़ोतरी: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि देश पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने और विमान के इंजन के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि फ्रांसीसी कंपनी सफ्रान के साथ मिलकर देश में इंजन निर्माण का काम शुरू होने जा रहा है। नई दिल्ली में कल एक कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत नवाचार और प्रौद्योगिकी विकास को बढ़ावा देकर और घरेलू कंपनियों के लिए उपयुक्त विकास वातावरण बनाकर एक मजबूत प्रणाली का निर्माण कर रहा है। राजनाथ सिंह ने कहा…
Read Moreश्रीलंका: सरकारी धन दुरुपयोग मामले को लेकर पुलिस हिरासत में भेजे गए पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे
दिल्ली: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में 26 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। विक्रमसिंघे ने अपनी पत्नी के हृदय रोग और कैंसर जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का हवाला देते हुए ज़मानत मांगी है। आपराधिक जाँच विभाग- सी.आई.डी. के समक्ष पेश होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में कोलंबो की एक अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने 76 वर्षीय विक्रमसिंघे के खिलाफ तीन आरोप दर्ज किए हैं जो 2023 में उनकी लंदन यात्रा से संबंधित…
Read Moreभारत में टिकटॉक पर प्रतिबंध हटाने का कोई आदेश जारी नहीं: केंद्र सरकार
दिल्ली: केंद्र सरकार ने कल स्पष्ट किया कि भारत में टिकटॉक पर प्रतिबंध हटाने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि भारत में टिकटॉक को अनब्लॉक करने का दावा करने वाला कोई भी बयान या खबर झूठी और भ्रामक है। यह स्पष्टीकरण उन खबरों के बीच आया है जिनमें कहा गया था कि भारत में उपयोगकर्ता टिकटॉक की वेबसाइट के होमपेज तक पहुँच पा रहे हैं।
Read Moreलखनऊ में मुख्यमंत्री ने नगर विकास विभाग के कार्यां की समीक्षा की
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में नगर विकास विभाग के कार्यां की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री जी ने सम्बन्धित अधिकारियों को जिला मुख्यालयों वाली नगर पालिकाओं को स्मार्ट और विकसित नगर पालिका के रूप में विकसित करने की योजना का क्रियान्वयन प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्मार्ट-विकसित नगर पालिका योजना का उद्देश्य जिला मुख्यालयों की नगर पालिकाओं को आधुनिक, आत्मनिर्भर और नागरिक-केन्द्रित स्वरूप में विकसित करना है। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया…
Read More