लखनऊ: पारा इलाके में अवैध रूप से संचालित डेयरियों के खिलाफ नगर निगम ने गुरुवार को एक बार फिर बड़ा अभियान चलाया। मोहान रोड, काकोरी मोड़ और आसपास के करीब छह मोहल्लों में नगर निगम की कैटल कैचर टीम ने पुलिस और पीएसी के साथ कार्रवाई की। अभियान में करीब 38 से 40 भैंसों को पकड़कर नगर निगम की टीम अपने साथ ले गई। कार्रवाई के दौरान ठाकुरगंज, पारा और सआदतगंज थानों की पुलिस के साथ एक कंपनी पीएसी और नगर निगम की एन्क्रोचमेंट टास्क फोर्स के करीब 100 जवान…
Read MoreDay: August 20, 2026
सामंथा रूथ प्रभु ने पति राज निदिमोरु के साथ वियतनाम ट्रिप की झलक दिखाई, बेबी बंप भी दिखाया
चेन्नई : जल्द ही मां बनने वालीं सामंथा रूथ प्रभु ने हाल ही में अपने पति राज निदिमोरु के साथ वियतनाम में बिताई छुट्टियों की झलक फैंस को दिखाई। एक्ट्रेस ने ट्रिप की कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनके साथ बिताए पलों की झलक दिखी।सामंथा, जो राज के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं, एक तस्वीर में अपना बेबी बंप दिखाती नज़र आईं। कपल वियतनाम में अलग-अलग जगहों पर घूमते हुए आराम से छुट्टियां एन्जॉय करता दिखा। शुरुआती कुछ तस्वीरों में सामंथा और राज एक इमर्सिव आर्ट…
Read Moreसेना को लेकर बयान पर बवाल! पूर्व सैन्य अधिकारियों ने लगाई फटकार
लद्दाख के मिनामार्ग में एक महिला पर्यटक और सुरक्षाकर्मियों के बीच बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में पर्यटक को सुरक्षा प्रतिबंधों पर सवाल उठाते और खुद को “Gen Z” बताते हुए आपत्ति जताते देखा जा सकता है।लेकिन सेना को लेकर की गई कथित टिप्पणी के बाद अब देश के कई पूर्व सैन्य अधिकारियों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। “सैनिकों का अपमान बर्दाश्त नहीं” मिजोरम के राज्यपाल और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह (रिटायर्ड) ने कहा…
Read Moreछात्रों के प्रदर्शन से एक्शन में योगी सरकार! लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज
लखनऊ, महोबा, हमीरपुर, आजमगढ़ और उन्नाव समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शिक्षण संस्थानों की अव्यवस्थाओं को लेकर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद योगी सरकार एक्शन मोड में आ गई है।शिक्षकों की कमी, खराब व्यवस्थाओं और प्रशासनिक लापरवाही से जुड़ी शिकायतों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लिया है। सरकार ने साफ संकेत दिए हैं कि शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाकर विभिन्न शिक्षण संस्थानों की निगरानी की…
Read More