वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन में अब तक 9 की मौत, बचाव कार्य तेजी से जारी

नई दिल्ली: मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अचानक भूस्खलन हो गया। अब तक इस हादसे में  9 लोगों की जान जा चुकी है। यात्रा रूट पर अर्धकुवांरी के पास चट्टान, पेड़ और पत्थर ढलानों के नीचे गिरने से ये हादसा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये हादसा अर्धकुवांरी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुआ, जहां से हर दिन हजारों श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गुजरते हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जोरदार धमाके के साथ पहाड़ी से मलबा और विशाल पत्थर ट्रैक पर आ गिरे, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

बचाव कार्य तेजी से जारी है और मौके पर सुरक्षाकर्मियों के साथ भारी संख्या में राहतकर्मी और मशीनरी तैनात की गई है। हादसे के तुरंत बाद श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालने के लिए रस्सियों और बैरिकेडिंग की मदद ली गई।

घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में ट्रैक पर बिखरा मलबा और चट्टानें साफ साफ दिखाई दे रही हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम को देखते हुए यात्रा के दौरान सतर्कता बरतें और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें।

 

 

 

 

Related posts