भारत और ब्रिटेन ने व्यापक आर्थिक-व्यापार समझौते पर किए हस्ताक्षर

दिल्ली: द्विपक्षीय सहयोग को नई ऊंचाई पर ले जाते हुए भारत और ब्रिटेन ने व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए। द्विपक्षीय आर्थिक एवं व्यापार सहयोग की दिशा में यह ऐतिहासिक कदम है।

समझौते पर हस्ताक्षर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ब्रिटेन यात्रा के दौरान हुए। ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने के बाद उसका यह सबसे उल्लेखनीय आर्थिक एवं व्यापार समझौता है। समझौते से दोनों देशों में आर्थिक विकास और रोजगार से जुड़े ढेरों नए अवसर पैदा होंगे।

Related posts