पीएम मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से की मुलाकात

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिटेन की यात्रा के दौरान वहां के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ मुलाकात की। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने अपने भारतीय समकक्ष की मेजबानी चेकर्स पर की।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी बुधवार की देर रात को ब्रिटेन पहुंचे थे। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय होटल परिसर में मौजूद रहे। उन्होंने गर्मजोशी के साथ प्रधानमंत्री का अभिनन्दन किया। गौरतलब है कि यह पीएम मोदी का चौथा ब्रिटेन दौरा है और इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

Related posts