Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हरदोई में बिना पंजीकरण और अनुमति ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित कर दिया गया है। कलेक्ट्रेट स्थित विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए है। यह निर्णय मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में लिया गया है। इसका उद्देश्य सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है। साथ ही मॉब लिंचिंग या अन्य आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण रखना है। किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम देने पर दोषियों पर सख्त कानूनी धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा।
हरदोई में ड्रोन उड़ाने पर नए नियम
