नई दिल्ली: संकट के समय भारत हमेशा विभिन्न देशों की सहायता के लिये तत्पर रहता है। इसी कड़ी में अब भारत ने पेरू की सहायता की है। भारत ने वैश्विक दक्षिण साझेदारों के रूप में एक-दूसरे की देखभाल करते हुए पेरू को 32 टन मानवीय सहायता भेजी है, जिसमें डिहाइड्रेशन (निर्जलीकरण) से ग्रस्त मरीजों के लिये ओरल रिहाइड्रेशन सोल्यूशन की 2,50,000 यूनिट भेजी है।

माना जा रहा है कि इस दवा से पेरू में निर्जलीकरण से पीड़ित रोगियों को सहायता मिलेगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर सहायता सामग्री की तस्वीरों के साथ यह जानकारी साझा की है। उन्होंने अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर तीन तस्वीरें शेयर की है।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

