मुरादाबाद स्टेशन पर खुला 24×7 ‘दवा दोस्त’ मेडिकल स्टोर

मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश): रेल यात्रा के दौरान अब यदि किसी यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ जाती है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे खुला ‘दवा दोस्त’ मेडिकल स्टोर शुरू किया है। यह स्टोर सप्ताह के सातों दिन यात्रियों की सेवा में उपलब्ध रहेगा, जहां जरूरी और जीवन रक्षक दवाएं हर समय मिलेंगी।

उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है। अब बीमार पड़ने की स्थिति में यात्रियों को स्टेशन से बाहर दवा लेने जाने की जरूरत नहीं होगी।

उन्होंने बताया कि इस मेडिकल स्टोर में सभी प्रकार की जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। पहले चरण में मुरादाबाद स्टेशन पर यह सेवा शुरू की गई है और जल्द ही इसे बरेली, देहरादून और हरिद्वार जैसे प्रमुख स्टेशनों पर भी शुरू किया जाएगा।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts