मुरादाबाद में साइबर ठगी का मामला, पुलिस अधिकारी बनकर ठगों ने फार्मासिस्ट से 90 हजार रुपये ठगे

Lucknow: मुरादाबाद में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें जिला अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट आनंद वल्लभ ममगई ठगी का शिकार हुए। उन्हें साइबर ठगों ने कॉल कर खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए उनके बेटे को दुष्कर्म के मामले में जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद ठगों ने उनसे 90 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। आनंद वल्लभ ममगई को जब इस ठगी का एहसास हुआ, तो उन्होंने तुरंत साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने अन्य लोगों से अपील की कि वे जल्दबाजी में घबराए नहीं, और धैर्य से काम लें, क्योंकि ऐसी घटनाएं किसी के साथ भी हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई थी, जिसमें ठगों ने उन्हें धोखा दिया। इस घटना ने मुरादाबाद में साइबर ठगों के बढ़ते हमलों को लेकर चिंता पैदा कर दी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts