Lucknow: मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में सैमसंग इलेक्ट्रानिक्स इंडिया प्रा० लि० का कैम्पस ड्राइव आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्रधानाचार्य राज कुमार यादव ने कम्पनी के प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक अभ्यर्थियों का चयन करने की अपील की तथा चयनित अभ्यर्थियों को तुरंत ज्वाइन करने के लिए प्रेरित किया। ट्रेनिंग काउंसिलिंग एण्ड प्लेसमेंट ऑफिसर एम० ए० खाँ ने बताया कि इस कैम्पस ड्राइव में कुल 29 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 22 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के उपरान्त चयन हुआ। कम्पनी द्वारा चयनित युवाओं को 13,000 रुपये प्रतिमाह स्टाईपेण्ड प्रदान किया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि रोजगार से वंचित अभ्यर्थी आगामी 30 अगस्त 2025 को आईटीआई अलीगंज, लखनऊ में आयोजित होने वाले रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। रोजगार मेले को सफल बनाने में अनुदेशक मकबूल कादिर, अनुदेशक जेड रहमान तथा ग्रे सिम फाउंडेशन के स्टाफ ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
आईटीआई लखनऊ में सैमसंग का कैम्पस ड्राइव, 22 अभ्यर्थियों का चयन
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...