कन्नौज में कच्ची दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत, तीन घायल

लखनऊ: कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के तेराजा-केट में कच्ची दीवार गिरने से बड़ा हादसा हुआ। इस घटना में दो मासूम भाई-बहन मलबे में दबकर अपनी जान गंवा बैठे। मृतक बच्चे बिहार के रहने वाले थे और ईंट भट्टे पर काम करते थे। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कन्नौज सदर के क्षेत्राधिकारी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्थानीय प्रशासन ने पीड़ित परिवार की सहायता के लिए जांच शुरू कर दी है और हादसे की वजहों का पता लगाया जा रहा है। प्रशासन ने राहत कार्यों में तेजी ला दी है।

Related posts