अफगानिस्तान में भीषण भूकंप, प्रधानमंत्री मोदी ने दिया मदद का भरोसा

नई दिल्लीअफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में एक बार फिर भयानक भूकंप आया है, जिससे पूरे इलाके में भारी तबाही मची है। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक अब तक 800 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और करीब 3000 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

इस मुश्किल समय में भारत ने अफगानिस्तान की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस आपदा पर गहरा दुख जताते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि भारत शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतकों के परिजनों और घायलों के साथ हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि भारत इस संकट की घड़ी में अफगानिस्तान को हर संभव मानवीय सहायता और राहत देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

 

Related posts