मैत्री: भारत-थाईलैंड सेनाओं का संयुक्त अभ्यास शुरू

नई दिल्लीभारत और थाईलैंड की सेनाओं के बीच रक्षा सहयोग को मज़बूत करने के उद्देश्य से ‘मैत्री एक्सरसाइज़’ का 14वां संस्करण आज से मेघालय में शुरू हो गया है। यह संयुक्त सैन्य अभ्यास 14 सितंबर तक चलेगा।

भारतीय सेना के अनुसार, यह अभ्यास अर्ध-शहरी क्षेत्रों में आतंकवाद-रोधी अभियानों के लिए दोनों देशों की सेनाओं की संचालन क्षमता को बेहतर बनाने पर केंद्रित है। यह अभ्यास संयुक्त राष्ट्र के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है।

मैत्री अभ्यास से दोनों पक्षों को संयुक्त अभियानों के संचालन के लिए रणनीतियों, तकनीकों और प्रक्रियाओं में अपने सर्वोत्तम अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा। यह अभ्यास दोनों देशों के सैनिकों के बीच अंतर-संचालन और आपसी सौहार्द विकसित करने में सहायक सिद्ध होगा।

 

 

 

Related posts