नई दिल्ली: झारखंड के हजारीबाग और बोकारो जिले की सीमा से सटे जंगली इलाके में पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा चलाए गए संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने दो SLR राइफल, मैगजीन, बड़ी मात्रामें कारतूस और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की है।

नक्सलियों की गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। जंगलों में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है और संदिग्ध इलाकों में गश्त भी बढ़ा दी गई है।
