पर्यटकों के लिए जल्द खुलेगा रोहतांग दर्रा

नई दिल्लीहिमाचल प्रदेश में कुल्लू, मनाली के प्रसिद्ध रोहतांग दर्रे पर बीआरओ की टीम बर्फ हटाने में जुट गई है। तेरह हजार पचास फीट की ऊंचाई पर स्थित इस दर्रे पर करीब ढाई फीट मोटी बर्फ की सफेद चादर जमी हुई है।

यह दर्रा पर्यटकों के लिए जल्द ही बहाल हो जाएगा। हालांकि इस दर्रे से बर्फ हटाने का मुख्य कारण लेह जाने वाले डीजल व पेट्रोल के टैंकर है। दर्रा खुलने के बाद पर्यटक फिर से बर्फ का आनंद ले सकेंगे।

इस दौरान प्रशासन ने ऑनलाइन परमिट की सुविधा भी शुरू कर दी गयी है। जिसके तहत रोजाना 1,200 वाहनों को रोहतांग जाने की अनुमति होगी। पांच अक्टूबर से बर्फबारी होने से रोहतांग दर्रा सैलानियों के लिए बंद हो गया था।

Related posts