नई दिल्ली: भारत ने चीनी विदेश मंत्रालय द्वारा दिए गए बयानों पर सख्त आपत्ति दर्ज कराई है। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने कहा कि चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश की एक भारतीय नागरिक को शंघाई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मनमाने ढंग से रोका जाना पूरी तरह अस्वीकार्य है।
जायसवाल ने साफ कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है, चीन की ओर से बार-बार के इनकार से यह निर्विवाद तथ्य बदलने वाला नहीं है। विदेश मंत्रालय ने यह स्पष्ट किया कि चीनी अधिकारियों की कार्रवाई उनके अपने नियमों के भी खिलाफ है, जिनमें सभी देशों के नागरिकों को 24 घंटे तक वीज़ा-फ्री ट्रांज़िट की अनुमति दी जाती है।

