संविधान दिवस: संवैधानिक मूल्यों को और मज़बूती करें- पीएम मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान दिवस के मौके पर संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि देते हुए संवैधानिक मूल्यों को मज़बूत करने का आह्वान किया।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म
एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि संविधान दिवस पर, हम अपने संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनके विचार और दूरदर्शिता हमें एक विकसित भारत के निर्माण के लिए निरंतर प्रेरित करती है।
हमारा संविधान मानवीय गरिमा, समानता और स्वतंत्रता को सर्वोच्च महत्व देता है। यह हमें अधिकारों से सशक्त बनाने के साथ-साथ हमें नागरिक के रूप में हमारे कर्तव्यों की भी याद दिलाता है, जिन्हें हमें सदैव निभाने का प्रयास करना चाहिए।
ये कर्तव्य एक सशक्त लोकतंत्र की नींव हैं। आइए हम अपने कार्यों के माध्यम से संवैधानिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराएं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts