लखनऊ: प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने आज वाराणसी में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग का लक्ष्य है कि 10 अप्रैल को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची पूरी तरह त्रुटि रहित हो। बाइट….. जब 6 जनवरी को हमने वोटर लिस्ट ड्राफ्ट प्रकाशित की थी तो 27 फरवरी तक सुनवाई नोटिस जारी करना, सुनवाई करना, उस पर निर्णय लेना 27 फरवरी तक होना था परन्तु जब हमने 6 जनवरी से 6 मार्च दावा आपत्ति बढाया एक महीना तो इसको भी एक महीना बढा दिया। अब ये 27 मार्च तक हमें नोटिसेस देना, सुनवाई करना और निर्णय लेना है और फिर हमारा 10 अप्रैल को पूरे उत्तर प्रदेश की एआईआर 2026 की फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशित होगी जो एक परमानेंट रिकॉर्ड रहेगा। जब कभी भी अगला एआईआर होगा तो इसका हम उपयोग करेंगे।
