उत्तराखंड: नैनीताल व हल्द्वानी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

उत्तराखंडनैनीताल जिला न्यायालय और हल्द्वानी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी जिला जल को ई-मेल पर प्राप्त हुई। इसके बाद पुलिस ने अदालत परिसरों को सुरक्षा की दृष्टि से खाली करा लिया। कोर्ट कैंपस में चल रही सभी गतिविधियों को रोक दिया गया। पुलिस और बम निरोधक दस्ते द्वारा पूरे परिसर में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी का कहना है कि धमकी मिलने के बाद नैनीताल, हल्द्वानी और रामनगर कोर्ट परिसर की सघन तलाशी ली जा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts