आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्व कप: भारत ने पाकिस्तान को हराकर सुपर आठ में पहुंचा

दिल्ली: आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर आठ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। कोलंबो में कल पहले बल्‍लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। ईशान किशन ने 77 और सूर्यकुमार यादव ने 32 रन बनाए। 176 रन के लक्ष्य के जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान की ओर से उस्मान खान ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट और कुलदीप यादव तथा तिलक वर्मा ने एक-एक विकेट लिया।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts