लखनऊ में डेटिंग ऐप से मिलने बुलाकर लूट करने वाले 5 गिरफ्तार

लखनऊ: अलीगंज पुलिस ने डेटिंग ऐप से दोस्ती कर मिलने के बहाने बुलाकर लूट करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी गैंग बनाकर इस तरह की घटना को अंजाम देते थे।

एडीसीपी नॉर्थ ऋषभ रुणवाल ने बताया मुखबिर की सूचना पर सेक्टर-ई कूड़ाघर अलीगंज के पास से सोमवार सुबह करीब 6 बजे पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान शक्तिनगर इंदिरा नगर निवासी खालिद अहमद (23), सर्वोदय नगर गाजीपुर निवासी देवकरण सिंह (23), अलीगंज निवासी आकाश पांडे (21), पूर्वांचल नगर सर्वोदय नगर निवासी सुभाष रावत (21) के रूप में हुई। गैंग में एक नाबालिग भी शामिल है।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे लोग ऑनलाइन डेटिंग ऐप ग्राइंडर के माध्यम से लोगों से संपर्क करते थे। गिरोह का एक सदस्य पहले पीड़ित के घर या कमरे में जाता था। उसके कुछ ही देर बाद गिरोह के अन्य सदस्य फोन के जरिए मैसेज रिसीव कर कमरे का दरवाजा खुलवाकर अंदर घुस जाते थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts