लखनऊ में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, दो टुकड़े हुए

लखनऊ: गोमती नगर स्टेशन पर आज 45 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि महिला का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतका की पहचान कुसुम चौहान (45) पत्नी सुरेश कुमार के रूप में हुई है। परिवार के अनुसार कुसुम अपने बीमार रिश्तेदार को देखने के लिए बलरामपुर जिले से लखनऊ आई थी। बताया जा रहा है कि कुसुम की बेटी महक की सास लारी में भर्ती हैं।

जिन्हें देखने के लिए वह लखनऊ आई थी। परिजनों के मुताबिक सोमवार को उन्हें वापस लौटना था। इसके लिए उन्हें गोमती नगर स्टेशन से ट्रेन पकड़नी थी।

कुसुम के भाई प्रमोद कुमार ने बताया कि ट्रेन में चढ़ने के दौरान अचानक कुसुम का पैर फिसल गया और वह सीधे ट्रेन की चपेट में आ गईं। इस दर्दनाक हादसे में उनकी मौत हो गई। कुसुम के पति सुरेश कुमार बलरामपुर में एक शुगर मिल में काम करते हैं।

कुसुम के में दो बेटे अमन और आशीष और एक बेटी महक है। मौके पर पहंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts