तालाबों में कराएंगे फ्लोटिंग फार्मिंग: लखनऊ में हुई हज़ारो मछलियों की मौत मौके पे पहुंचे मंत्री ने किया निरिक्षण

लखनऊ (Lucknow)के इटौंजा क्षेत्र में यूपी के मत्स्य मंत्री संजय निषाद पहुंचे। यहां गोमती नदी में बड़ी संख्या में मछलियां मृत पाई गईं थी। यहां मंत्री ने पहुंचकर मछलियों के मरने की जानकारी ली। जांच के दौरान सामने आया कि यह मामला नदी प्रदूषण का नहीं, बल्कि स्थानीय स्तर पर मछली पालन से जुड़ा है।

मंत्री संजय निषाद ने मौके पर बताया कि नदी का पानी साफ पाया गया है और प्रदूषण जैसी कोई स्थिति नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक पट्टा धारक ने अपने तालाब में बड़ी मछलियां डाली थीं, उस तालाब में गांव का सारा पानी जाता है। जिससे मछलियां गर्मी के वजह से मर गई। जिसके बाद मंत्री ने कहा कि पट्टेधारकों की ट्रेनिंग कराई जाएगी। ताकि कोई आपदा आए तो वो सतर्क रहें। इसके साथ ही मंत्री फ्लोटिंग फार्मिेग कराने की भी बात कही।

जब मछलियां मरने लगी तब वीडियो हुआ वायरल –
इटौंजा इलाके के हीरापुरम में गोमती नदी में हजारों मछलियां मर गईं थी। लोगों ने इसकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार को मछलियां मरनी शुरू हुईं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts