कल से फिर होगी बारिश लखनऊ में : 6 डिग्री तक गिरेगा पारा; सुबह से निकली हैं धुप साफ़ हैं मौसम :

उत्तर प्रदेश : (Lucknow) लखनऊ में एक दिन की बारिश के बाद आज शनिवार को सुबह से मौसम साफ है। तेज धूप निकली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। दिन में एक से दो बार बादल भी छाए रहने की संभावना है। सुबह AQI 106 रहा जो यलो जोन मॉडरेट लेवल का है।

कल से फिर बारिश होगी जिससे 6 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिर सकता है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4.6 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 88 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 37 फीसदी रही। दिन में 2.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

लखनऊ के 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI सुबह के समय 106 के साथ में यलो जोन मॉडरेट लेवल में दर्ज किया गया है। सबसे खराब स्थिति अलीगंज 192 और तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र 133 के साथ में मॉडरेट लेवल में रहा।

Related posts