ग्रीन कॉरिडोर की सड़क महीनेभर बाद भी नहीं बनी: लखनऊ में रक्षामंत्री के उद्घाटन के बाद धंस गई सड़क, जांच कमेटी बनी लेकिन अबतक कोई रिपोर्ट नही।

उत्तर प्रदेश: (Lucknow)ग्रीन कॉरिडोर की सड़क को धंसने के बाद 1 महीना बीत चुका है लेकिन अभी तक उसकी मरम्मत नहीं की गई। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ ने ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन किया था। उद्घाटन के 2 दिन बाद बीरबल साहनी मार्ग पर पेयजल लाइन की लीकेज से कॉरिडोर की सड़क धंस गई थी।

लीकेज ठीक कर गड्ढा भर दिया गया, लेकिन सड़क दोबारा नहीं बनाई गई। टूटी सड़क पर 5 से 7 मीटर तक बजरी फैली है, जिससे रोजाना दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। एलडीए उपाध्यक्ष ने 17 मई को 4 सदस्यीय जांच कमेटी बनाई थी, जिसे एक हफ्ते में रिपोर्ट देनी थी। एक महीने बाद भी रिपोर्ट सामने नहीं आई है।

न्यू हैदराबाद कॉलोनी के पास की रोड खराब –         

हनुमान सेतु से निशातगंज जाने वाले और न्यू हैदराबाद कॉलोनी से कॉरिडोर पर चढ़ने वाली जगह पर बजरी बिखरी हुई है। यहां से कॉरिडोर पर एंट्री करने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। बता दें कि ग्रीन कॉरिडोर 1220 करोड़ रुपए से बनाया गया था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts