लखनऊ : भाजयुमो नेता को गोली मारी ; हमलावर पैदल आए 5 फायर किए , हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश: (Lucknow)लखनऊ में 30 साल के भाजयुमो नेता चेतन तिवारी को गोली मार दी गई। शनिवार रात उन पर हमला तब हुआ, जब वह घर के बाहर कुर्सी पर बैठे थे। हमलावर पैदल आया। अचानक उसने तमंचा निकाला और उन पर तान दिया। ताबड़तोड़ 5 राउंड फायर किए।

अचानक हमले से घबराए चेतन ने झुककर बचने की कोशिश की। पहली गोली उनके कमर में लगी। वह पेट के बल सड़क पर गिर पड़े। हमलावर उनके करीब आया। तमंचे को कंधे और गर्दन से सटाकर फायर करने लगा।

आसपास के लोग बचाने दौड़े तो हमलावर ने उन पर भी तमंचा ताना। अपनी जान बचाने के लिए लोग पीछे हट गए। इस बीच हमलावर फरार हो गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और चेतन को KGMU ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

सूचना पर बड़ी संख्या में लोग ट्रॉमा सेंटर पहुंच गए। हमलावर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। पुलिस उन्हें 1 घंटे तक समझाती रही, तब जाकर माने। घटना का CCTV सामने आया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं ।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts