उत्तर प्रदेश : (Agra)आगरा में रविवार सुबह अछनेरा-बोदला रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया। सवारी लेकर जा रहा ऑटो अचानक पलटकर एंबुलेंस से जा टकराया। दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक एंबुलेंस को लेकर भाग गया। हादसे का सीसीटीवी भी सामने आया है।
चौकी इंचार्ज बिचपुरी के मुताबिक मृतक नेमसिंह 36 वर्ष पुत्र रोशन और शिवम 14 वर्ष पुत्र नेमसिंह हैं। वहीं, कांता, निखिल और प्रशांत घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए एस एन अस्पताल भिजवाया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक क्षेत्र के गांव सदरवन के रहने वाले हैं, लेकिन दिल्ली में रहते थे। ऑटो में एक ही परिवार के सदस्य सवार थे। सभी शादी समारोह में शामिल होने आगरा आए थे।
सीसीटीवी फुटेज आया सामने –
हादसे का सीसीटीवी भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि ऑटो चलते हुए अचानक पलट गया। पलटने के बाद घिसटता हुआ सामने आ रही एंबुलेंस से जा टकराया। टक्कर के बाद ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो में मृतक नेमीचंद अपनी पत्नी कांता और तीन बच्चे शिवम, गोविंदा और निशांत के साथ बैठे थे। हादसे में शिवम की भी मौत हो गई। पत्नी की हालत भी गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों को उपचार के लि अस्पताल भेजा गया है।
