लखनऊ : पत्नी का अफेयर होने के शक पे पत्नी को मर डाला ; थाने पंहुचा रपट लिखवाने और वहां दाबोचा गया

उत्तर प्रदेश : (Lucknow)लखनऊ में अफेयर के शक में युवक ने पत्नी की हत्या कर दी। शव को ट्रॉली बैग में भरकर इंदिरा डैम के पास फेंक दिया। इसके बाद थाने पहुंचकर पत्नी के लापता होने की सूचना दी। बार-बार बयान बदलने पर पुलिस को उस पर शक हुआ।

कड़ाई से पूछताछ में उसने पत्नी की हत्या करने की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर युवक गिरफ्तार कर लिया। घटना चिनहट की है। मृतका की पहचान 24 वर्षीय यास्मीन पत्नी अल्ताफ उर्फ कल्लू के रूप में हुई है।

रात में हुआ विवाद, सुबह  हत्या कर दी –

सब्जी कारोबारी मोहम्मद सईदद मूल रूप से सीतापुर के रहने वाले हैं। करीब 8 साल से चिनहट में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी बेटी यास्मीन की 6 साल पहले चिनहट के अल्ताफ उर्फ कल्लू से शादी हुई थी। दोनों की 1 बेटी और 1 बेटा है। 14 मई की सुबह करीब 8 बजे अल्ताफ चिनहट थाने पहुंचा। पुलिस को पत्नी यास्मीन के लापता होने की सूचना दी।

पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की। इस पर उसने बताया- मुझे शक था कि यास्मीन का करीबी रिश्तेदार से अफेयर है।

इसको लेकर हम दोनों का अक्सर विवाद होता था। 13 मई की रात में भी हम दोनों का इसी बात को लेकर विवाद हुआ। 14 मई की तड़के करीब 4 बजे मैंने गला दबाकर यास्मीन की हत्या कर दी। उसके शव को ट्रॉली बैग में भर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर युवक गिरफ्तार कर लिया।

Related posts