UP : लखनऊ और आस पास के जिलों में आज छाए बादल ; आज 137 जिलों के अलर्ट, आंधी तूफान से 111 की मौत

उत्तर प्रदेश: यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह कानपुर, हरदोई, बदायूं और जालौन में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। लखनऊ और बरेली में बादल छाए हुए हैं। तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने आज 37 जिलों में आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 से 80 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है।

इधर, गर्मी भी असर दिखाने लगी है। बांदा सबसे गर्म शहर रहा, जहां पारा 45.2 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 48 घंटे की बात करें तो आंधी, तूफान और बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। राज्य में 111 लोगों की मौत हो गई।

सबसे ज्यादा 21 मौतें प्रयागराज और 17 मौतें भदोही में हुईं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी इन मौतों पर दुख जताया। सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए देने का ऐलान किया है।

Related posts