लखनऊ : गोमती नदी में मिला शव ; मां और बेटे होने की आशंका, बुर्क़े में मिला नोट 

उत्तर प्रदेश : ( Lucknow) लखनऊ के चौक इलाके में लेटे हुए हनुमान मंदिर के पास गोमती नदी में रविवार देर रात महिला और मासूम बच्चे के शव नदी में उत्तराते मिले। महिला के बुर्के में सुसाइड नोट मिला है, जिसमें देवर, सास और ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर जान देने की बात लिखी गई है। हालांकि, पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।

चौक इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय के मुताबिक, महिला की जहां पर डेडबॉडी थी, वहीं से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक 6 साल के मासूम का भी शव उत्तराता दिखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बच्चे के शव को भी बाहर निकलवाया। बच्चे ने नीले रंग की जींस निकर और नीली टी-शर्ट पहन रखी थी। उसकी भी शिनाख्त नहीं हो सकी है

गोताखोरों ने मदद की तब निकला शव – 

रविवार रात करीब 9 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि लेटे हुए हनुमान मंदिर के पास गोमती नदी में एक महिला का शव उतराता दिखाई दे रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। महिला ने बुर्का और हरे रंग का सलवार सूट पहन रखा था। तलाशी

दोनों शव काफी सड़ चुके थे – 

मासूम और महिला के शव काफी सड़ चुके थे। पुलिस का अनुमान है कि शव दो से चार दिन पुराने हैं और संभव है कि कहीं और से बहकर यहां पहुंचे हों। पुलिस और स्थानीय लोगों को आशंका है कि बच्चा महिला का हो सकता है, लेकिन इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय ने बताया कि आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही दोनों शवों की तस्वीरें पहचान के लिए सोशल मीडिया और शहर के सभी थानों में भेजी गई हैं।

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि महिला और बच्चा एक साथ नदी में कूदे थे या उनकी हत्या कर शव नदी में फेंके गए। आशंका यह भी जताई जा रही है कि किसी ने सुसाइड नोट रखकर मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की हो। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत की सही वजह साफ हो सकेगी।

Related posts