प्रतिदिन करें गणेश चालीसा का पाठ, हर कार्य में मिलेगी सफलता

गणेश चालीसा का पाठ बेहद खास होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो भक्त गणेश चालीसा का पाठ करता है, उनके जीवन के सारे विघ्नों यानी संकटों को गणेश भगवान खत्म कर देते हैं। इसी वजह से गणेश भगवान को विघ्नहर्ता कहा जाता है। गणेश भगवान जी को सफलता, सुख-समृद्धि, शुभ आरंभ और बुद्धि का भगवान माना जाता है। गणेश भगवान के स्मरण से व्यक्ति को सुख-समृद्धि और मानसिक शांति मिलती है। धार्मिक जानकारों के मुताबिक, किसी भी व्यक्ति को कोई शुभ काम शुरू करने से पहले गणेश चालीसा पढ़ना चाहिए। इससे नई शुरुआत सफल होगी।

 

विघ्नहर्ता गणेश भगवान जी का स्मरण करने से भक्तों के हर काम सफल होते हैं। जो लोग हर रोज गणेश चालीसा पढ़ते हैं, उन पर गणेश भगवान का खास आशीर्वाद मिलता है। इस वजह से भक्तों को कोशिश करनी चाहिए कि वे रोज गणेश चालीसा पढ़ें। इसके अलावा, जो व्यक्ति हर रोज गणेश चालीसा का पाठ नहीं कर पाते हैं, उन्हें बुधवार के दिन गणेश चालीसा पढ़ना चाहिए। बुधवार को गणेश भगवान का दिन माना जाता है।

Related posts