उज्जैन: लाखों श्रद्धालुओं ने मां शिप्रा में लगाई डुबकी, सोमवती अमावस्या पर लिया पुण्य लाभ

सिंहस्थ 2028 की पूर्व तैयारियों के दृष्टिगत सोमवती अमावस्या पर व्यापक व्यवस्थाएं कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के नेतृत्व में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु आवागमन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की गईं।

प्रशासन ने इस अवसर को सिंहस्थ की व्यवस्थाओं के परीक्षण एवं सुदृढ़ीकरण के रूप में लेते हुए यातायात, पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा व्यवस्था तथा घाटों पर आवश्यक सुविधाओं के समुचित प्रबंध किए। जिले में सोमवती अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने मां शिप्रा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। सोमवार को कलेक्टर श्री सिंह के निर्देश पर एडीएम अत्येंद्र सिंह गुर्जर द्वारा श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का सोम कुंड, राम घाट और दत्त अखाड़ा घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीएम श्री गुर्जर ने श्रद्धालुओं से चर्चा कर उनके स्नान अनुभव और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

Related posts