Lucknow News:- कांग्रेस नेता व रायबरेली सीट से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को भारतीय सेना पर टिप्पणी करने के मामले में लखनऊ की MP-MLA कोर्ट से को राहत मिली है। कोर्ट ने मानहानि के मामले में उन्हें राहत देते हुए जमानत दे दी है। मंगलवार को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कोर्ट पहुंचे और औपचारिक रूप से सरेंडर किया। इसके बाद उनके वकीलों ने जमानत की अर्जी दी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया. कोर्ट ने उन्हें 20-20 हजार रुपये की दो जमानतें भरने का आदेश दिया और इसके बाद उन्हें रिहा कर दिया। भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान राहुल गांधी पर भारतीय सेना को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

