विद्या निकेतन में मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व

लखनऊ। दिनांक 27 अगस्त 2026 दिन गुरुवार को स्थानीय विद्यालय वि०कु०स्मा० सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज गोला गोकर्णनाथ-खीरी में रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर रक्षाबंधन का पर्व परंपरा, प्रेम और सांस्कृतिक समरसता के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर छात्राओं ने छात्रों को स्वनिर्मित राखी बांधकर सुरक्षा एवं सम्मान का आश्वासन लिया एवं छात्रों की समृद्धि, स्वास्थ्य और सफलता की कामना की।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य महेन्द्र कुमार त्रिपाठी एवं बालिका विभाग की प्राचार्या मधु त्रिपाठी ने बताया कि रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अनुपम प्रेम, आत्मीयता और विश्वास की भावना को मजबूत करता है।

Related posts