लखनऊ में मायावती की बड़ी बैठक!,यूपी चुनाव की रणनीति पर मंथन

राजधानी लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की अहम बैठक की है।लखनऊ में सोमवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।बैठक में प्रदेश के सभी राज्य स्तरीय पदाधिकारियों के अलावा 75 जिलों के जिलाध्यक्ष भी शामिल हुए। दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह के बेटे युकेश भी बैठक में मौजूद रहे।

मायावती ने पिछली बैठकों में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की और संगठन की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों और संगठन की स्थिति की भी जानकारी ली।बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होने की बात सामने आई है। मायावती ने अलग-अलग क्षेत्रों की राजनीतिक स्थिति और चुनावी तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों से फीडबैक भी लिया।बसपा सुप्रीमो ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की चुनावी रणनीति को और धार देने पर जोर दिया।यानी लखनऊ में हुई इस बैठक के जरिए बसपा ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अपना फोकस साफ कर दिया है। अब पार्टी की रणनीति और संभावित उम्मीदवारों को लेकर आने वाले दिनों में तस्वीर और स्पष्ट हो सकती है।

Related posts