रेलवे का पूरा परिवार जनता की सेवा में जुटा: अश्विनी वैष्णव

वलसाड (गुजरात): गुजरात के वलसाड स्थित आरपीएफ क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र में आज रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का 41वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शिरकत की।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “रेलवे का पूरा परिवार आज अनुशासन और समर्पण के साथ देश की जनता की सेवा में जुटा है।”

रेल मंत्री ने आरपीएफ के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि रेलवे सुरक्षा बल न केवल रेलवे परिसरों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभा रहा है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

 

 

 

Related posts