उत्तराखंड: भारतीय सेना का एक दल ऑस्ट्रेलिया के पर्थ स्थित इरविन बैरक्स के लिए रवाना हुआ है। यह दल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले ‘ऑस्ट्राहाइंड 2025’ (AUSTRAHIND 2025) संयुक्त सैन्य अभ्यास के चौथे संस्करण में भाग लेगा, जिसका आयोजन आज से शुरू होकर आगामी 26 अक्टूबर तक किया जाएगा। 120 सैनिकों का ये दल देहरादून में तैनात गोरखा राइफल्स की एक बटालियन के नेतृत्व में रवाना हुआ है। ऑस्ट्राहाइंड 2025 का उद्देश्य दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग को बढ़ाना, आपसी संचालन क्षमता को सुदृढ़ करना और शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में पारंपरिक युद्ध से इतर रणनीतियों, तकनीकों और प्रक्रियाओं के आदान-प्रदान के लिए एक साझा मंच प्रदान करना है। इस अभ्यास के दौरान दोनों देशों की सेनाएं संगठन स्तर के संयुक्त अभियान, खुले और अर्ध-रेगिस्तानी क्षेत्रों में संचालित करेंगी, जिसमें संयुक्त योजना, सामरिक अभ्यास और विशेष हथियारों के संचालन जैसे मिशनों को अंजाम दिया जाएगा।
उत्तराखंड: ‘ऑस्ट्राहाइंड 2025’ सैन्य अभ्यास के लिए भारतीय सेना का दल ऑस्ट्रेलिया रवाना
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...