लखनऊ: बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के 100 फूटा रोड पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध पटाखों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने “सरदार जी वाले स्टोर” पर छापा मारकर भारी मात्रा में पटाखे जब्त किए। स्टोर पर “मुर्गा छाप” के नाम से दूसरी ब्रांड के पटाखे बेचे जा रहे थे, जो घनी आबादी वाले क्षेत्र में अवैध रूप से बिक्री के लिए रखे गए थे, जिससे बड़े हादसे का खतरा बना हुआ था। प्रशासन ने मौके से करीब 10 लाख रुपये मूल्य के पटाखे जब्त किए। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दुकान मालिक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि त्योहारी सीजन में अवैध पटाखा कारोबार पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

