एशियाई चैम्पियनशिप: रश्मिका सहगल ने भारत को दिलाया स्वर्ण

नई दिल्लीएशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप में भारतीय महिला निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। कजाकिस्तान के शिमकेंट में खेली जा रही 16वीं एशियाई निशानेबाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को भारत की रश्मिका सहगल ने स्‍वर्ण पदक जीता। यह इस प्रतियोगिता की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत का तीसरा स्‍वर्ण है।

इससे पहले, मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्‍टल स्‍पर्धा के फाइनल में तीसरा स्‍थान हासिल कर एक और अंतर्राष्‍ट्रीय पदक भारत के खाते में डाला। रश्मिका ने वंशिका चौधरी और मोहिनी सिंह के साथ मिलकर स्‍वर्ण पदक जीता। मनु भाकर ने पलक और सुरूचि फोगाट के साथ टीम स्‍पर्धा में कांस्‍य अपने नाम किया। प्रतियोगिता में भारत ने अब तक पांच स्‍वर्ण, दो रजत और चार कांस्‍य जीते हैं।

 

Related posts