दिल्ली के दरियागंज में मकान जमींदोज, 3 लोगों की मौत

नई दिल्ली: दिल्ली के दरियागंज इलाके में कल बुधवार दोपहर सवा बारह बजे एक पुराना जर्जर मकान जमींदोज हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर है। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। यह हादसा दरियागंज में स्थित सद्भावना पार्क का है।

दिल्ली फायर सर्विसेज के अनुसार, बुधवार दोपहर 12.14 बजे इमारत गिरने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। बचाव दल ने तीन घायल लोगों को मलबे से निकालकर तुरंत लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल पहुंचाया, जबकि तीन मजदूरों की मलबे में दबने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मजदूर जाहिर, गुलसागर, और तौफीक को नजदीकी एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि की है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि बुधवार को सद्भावना पार्क में एक इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। दमकलकर्मियों को दोपहर 12:14 बजे सूचना मिली और उन्होंने मलबे से घायलों को बचाया। प्रशासन और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) को घटना की जानकारी दे दी गई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts